Uncategorized

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, जानिए आज कितना हुआ सस्ता ?

सोमवार, 16 मार्च को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 1,200 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। सोने का वायदा 1,57,347 रुपये पर खुला था, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसकी क्लोजिंग 1,58,466 रुपये पर हुई थी। सुबह करीब 9:45 बजे तक सोने की कीमत में करीब 0.75 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

वहीं चांदी की कीमतों में भी कमजोरी रही। MCX पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा लगभग 3,335 रुपये या 1.29 प्रतिशत गिरकर 2,56,100 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब ट्रेड कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,55,101 रुपये प्रति किलो से की थी और कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 2,56,158 रुपये तक पहुंचा।

अगर स्पॉट मार्केट की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत लगभग 2,749 रुपये दर्ज की गई है, जबकि 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए करीब 27,490 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत करीब 2,799 रुपये बताई जा रही है।

राजधानी दिल्ली में सोने के दामों की बात करें तो 24 कैरेट सोना लगभग 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,46,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 18 कैरेट सोना करीब 1,19,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास मिल रहा है। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक बाजार की चाल पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

ईरान ने निकाली अपनी डासिंग मिसाइल, खौफ में अमेरिका और इजरायल

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने युद्ध…

12 minutes ago

45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आ रहा शिवालिक, अब दूर होगा भारत में गैस संकट !

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर…

49 minutes ago

Weather Update: गर्मी से मिली राहत ! फिर बारिश के आसार, दिल्ली के AQI में भी हुआ सुधार

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ सा है। दिल्ली में बीते रविवार…

2 hours ago

हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने किया बड़ा दावा, BJP से आया था फोन…

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को मतदान जारी है। इस चुनाव…

2 hours ago

BAN-PAK मैच में फिर हुआ विवाद, सीरीज हारने के बाद दर्ज कराई शिकायत

मीरपुर (ढाका) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 15 मार्च को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच…

4 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना IPL ड्रीम, इस दिग्गज खिलाड़ी के रिकॉर्ड को तोड़ना है

नई दिल्ली में रविवार यानि 15 मार्च को बीसीसीआई का वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह हुआ।…

5 hours ago