‘DDC 0001’, 2.08 करोड़ रुपये में बिकी नंबर प्लेट

“शौक बड़ी चीज़ है, चाहे फिर उसकी कीमत कितनी भी हो” गाड़ी की एक नंबर प्लेट जिसकी नीलामी से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। कार से भी ज्यादा कीमत उसकी नंबर प्लेट की है। ‘DDC 0001’ रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को 2.08 करोड़ रुपये की कीमत में नीलाम किया गया है। इसी के साथ यह नंबर प्लेट देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट बन गई है।

बता दें कि, यह डील प्री-ओन्ड लग्ज़री कार बिजनेस में शामिल बिग बॉय टॉयज (Big Boy Toyz) के नए ऑक्शन हाउस की लॉन्चिंग के दौरान हुआ, लेकिन चर्चा प्लेटफॉर्म से ज्यादा इस यूनिक नंबर प्लेट की नीलामी की रही।

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘DDC 0001’ नंबर प्लेट पहले बिग बॉय टॉयज के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर जतिन आहूजा के पास था। इसकी नीलामी के दौरान इस पर 2.08 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली आंध्र प्रदेश के गुंटूर से आए खरीदार किरण कोलपाकुला ने लगाई और इस खरीद के साथ ही यह नंबर प्लेट भारत में अब तक नीलाम हुई सबसे महंगी रजिस्ट्रेशन प्लेट बन गई।

आपको बता दें कि, इस नीलामी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दी है. इससे पहले भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट का रिकॉर्ड ‘HR88B8888’ के नाम था, जो नवंबर में एक सरकारी नीलामी में 1.17 करोड़ रुपये में बिकी थी। हरियाणा रजिस्ट्रेशन से पहले सबसे महंगी नंबर प्लेट का रिकॉर्ड ‘KL 07 DG 0007’ के पास था। यह नंबर 46 लाख रुपये में बिका था।

ये भी पढ़ें:

By admin