Uncategorized

कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर साइबर ठगी! WhatsApp लिंक पर क्लिक करते ही खाली हो रहा बैंक अकाउंट

सोशल मीडिया पर वायरल हुई “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” अब साइबर ठगों का नया हथियार बन गई है। साइबर अपराधी CJP के नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों को फेक मैसेज भेज रहे हैं। इन मैसेजों के जरिए लोगों को पार्टी जॉइन करने का लालच दिया जा रहा है और साथ में एक खतरनाक लिंक भी भेजा जा रहा है। पंजाब पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

पंजाब के लुधियाना पुलिस प्रशासन ने इस साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें अधिकारी अमरिंदर सिंह ने विस्तार से बताया कि कैसे एक छोटी सी गलती लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है।

पुलिस के मुताबिक साइबर ठग WhatsApp पर फेक मैसेज भेज रहे हैं। मैसेज में युवाओं को आकर्षित करने वाली बातें लिखी जाती हैं और फिर “कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करें” जैसी फर्जी अपील की जाती है। इसके नीचे एक लिंक दिया जाता है, जो वास्तव में फिशिंग लिंक होता है।

वीडियो में पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि जैसे ही कोई यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल हैक हो सकता है। फोन हैक होने के बाद साइबर ठग बैंकिंग डिटेल्स, OTP और निजी जानकारी चुरा लेते हैं। इतना ही नहीं, कई मामलों में पीड़ित के बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं और उसके नाम पर लोन तक ले लिया जाता है।

फिशिंग लिंक से कैसे बचें?

साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस ने लोगों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच जरूर करें। वेबसाइट का नाम और डोमेन ध्यान से देखें।

अगर मैसेज में Short URL दिया गया हो तो ज्यादा सतर्क रहें। ऐसे लिंक अक्सर 4-6 कैरेक्टर के छोटे URL में होते हैं और साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध वेबसाइट पर OTP शेयर ना करें। बैंकिंग OTP, ATM कार्ड डिटेल्स, CVV या अकाउंट नंबर जैसी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।

इसके अलावा पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे APK फाइल या थर्ड पार्टी ऐप्स डाउनलोड करने से बचें। हमेशा केवल ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें, ताकि मोबाइल सुरक्षित रहे।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

बहराइच में CM योगी का बड़ा बयान, बोले- विदेशी आक्रांताओं के नाम पर नहीं होंगे आयोजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बहराइच दौरे के दौरान 352 करोड़…

18 hours ago

शानदार रिकॉर्ड, फिर भी बेंच पर कुलदीप यादव! टीम चयन पर फिर उठे सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव एक बार फिर टीम चयन को लेकर…

19 hours ago

2 दिन बाद शुरू होंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026, जानिए क्यों है यह सबसे छोटा संस्करण ?

कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 की शुरुआत अब सिर्फ दो दिन बाद, 23 जुलाई से होने…

20 hours ago

किसानों के दिल्ली कूच से पहले सरकार ने मानी ये 2 बड़ी मांगे

पंजाब से बड़ी संख्या में किसान मंगलवार सुबह से दिल्ली कूच की तैयारी में शंभू,…

21 hours ago

लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी खामोश क्यों, छात्रों से मांगे माफी’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर केंद्र…

23 hours ago

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान, बोले- यह घोर पाप है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

23 hours ago