Ratan TataRatan Tata

Ratan Tata: टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा अब नहीं रहे। बुधवार 9 अक्टूबर देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। बता दें कि, कुछ दिन पहले उन्हें भर्ती कराया गया था। उनका पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया गया था और अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा गया।

image 71

रतन टाटा के निधन पर पीएम मोदी सहित कई राजनेताओं सहित तमाम लोगों ने शोक प्रकट किया। वहीं, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि, रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से मुंबई रवाना होते वक्त मीडिया से बात करते हुए कहा कि,  मेरा उनसे बहुत खास नाता रहा है। उन्होने टाटा समूह को उस लेवल पर संभाला जब वह इतना ऊंचा नहीं था साथ ही उन्होंने अपने ट्रस्ट से भारत के लिए बहुत कुछ किया। आज रतन टाटा जी नहीं रहे, लेकिन उनकी लेगेसी वह छोड़ कर जा रहे हैं।

image 70
image 72
image 73

By admin