गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

रायपुर: गौ सेवा हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों का अभिन्न अंग है। गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने विजयादशमी के पावन अवसर पर रायगढ़ में चक्रधर गौशाला ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित गौ चिकित्सालय का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने गौ चिकित्सालय के शुभारंभ पर चक्रधर गौशाला ट्रस्ट के सेवाभावी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हमारी सनातन परंपरा में गौ माता को विशेष स्थान प्राप्त है। गौवंश की सेवा, संरक्षण और उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए किए जाने वाले ऐसे प्रयास समाज में सेवा, संवेदना और करुणा की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि चक्रधर गौशाला ट्रस्ट द्वारा स्थापित यह गौ चिकित्सालय गौवंश के उपचार और देखभाल की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इससे बीमार एवं जरूरतमंद गौवंश को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सेवा के ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही हमारी सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। गौ सेवा के प्रति समाज की सहभागिता और समर्पण भाव हमारी सांस्कृतिक विरासत को और अधिक सशक्त बनाते हैं। उन्होंने इस पुनीत कार्य से जुड़े सभी गौ सेवकों एवं ट्रस्ट के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

News Desk

Recent Posts

अमेरिका का ईरान के नेवी बेस पर हमला, अरब सागर तक पहुंची जंग की आंच

तेहरान   ईरान जंग की आग ठंडी पड़ने के बजाय और सुलगती ही जा रही है.…

1 hour ago

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के समापन की उल्टी गिनती शुरू, नवंबर में बंद होंगे बदरीनाथ-केदारनाथ समेत चारों धामों के कपाट; जानें अंतिम दर्शन की तारीखें……

देहरादून. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां तेज हो गई हैं. बदरीनाथ, केदारनाथ,…

2 hours ago

Uttarakhand News: दशहरे पर CM धामी का सुशासन का संदेश, 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त; दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई का भी किया जिक्र…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड, देहरादून में बन्नू बिरादरी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव…

2 hours ago

ग्राम केरीबंधा के अंदरूनी खेतों में पहुंचकर कलेक्टर जयश्री जैन ने पीवी ऐप सर्वे कार्यो का किया औचक निरीक्षण….

रायपुर: कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले में चल रहे पीवी ऐप सर्वे कार्यो को…

2 hours ago

अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार

नई दिल्ली ईरान युद्ध ने डोनाल्ड ट्रंप का खेल खराब कर दिया है और इसके…

2 hours ago