Categories: देश

हिमाचल के पति-पत्नी ने रचा इतिहास, अमित और राधिका एक साथ बने लेफ्टिनेंट कर्नल

 हमीरपुर
 हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के पति-पत्नी भारतीय सेना में एक साथ लेफ्टिनेंट कर्नल बने हैं। विकास खंड टौणी देवी गांव जंडल के होनहार सपूत एवं भारतीय सेना के जांबाज कमांडो लेफ्टिनेंट कर्नल अमित सिंह चौहान व उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल राधिका जग्गी ने भारतीय सेना में समान प्रतिष्ठित पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

माउंट एवरेस्ट कर चुके हैं फतह
लेफ्टिनेंट कर्नल अमित सिंह चौहान ने दो बार माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियानों में भाग लेकर विश्व की सर्वोच्च चोटी पर तिरंगा फहराने का गौरव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा सहित अनेक दुर्गम पर्वत शिखरों पर सफल आरोहण कर साहस अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति की अनूठी मिसाल पेश की है।

भावी अफसरों को धार दे रहीं राधिका 
उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल राधिका जग्गी ने भी उत्कृष्ट सैन्य सेवाकाल और बहुमुखी प्रतिभा से विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने प्रतिष्ठित आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए भावी सैन्य अधिकारियों के प्रशिक्षण में योगदान दिया।

पिस्टल शूटिंग टीम का भी हिस्सा
राधिका जग्गी उत्कृष्ट सेवाओं और पेशेवर दक्षता के बल पर उन्हें संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत स्टाफ अफसर के रूप में सेवा देने का अवसर भी प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त वह भारतीय सेना की पिस्टल शूटिंग टीम का भी हिस्सा रही हैं, जहां उन्होंने अपनी निशानेबाजी प्रतिभा, एकाग्रता और अनुशासन का परिचय दिया।

माता-पिता का योगदान
इस सफलता के पीछे अमित चौहान के पिता रणजीत सिंह चौहान व माता जमना देवी के संस्कार, त्याग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद का अमूल्य योगदान रहा है।

News Desk

Recent Posts

ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद प्लेइंग इलेवन पर उठे सवाल, तीसरे टेस्ट में ग्रीन और इंग्लिस की हो सकती है वापसी

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पारी और 31…

57 minutes ago

खाटूश्यामजी दर्शन से पहले बड़ा हादसा: पुणे से आ रही श्रद्धालुओं की बस खड़े ट्रक से टकराई, 25 से ज्यादा घायल, 4 की हालत गंभीर

सीकर, 23 अक्टूबर 2026। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे…

1 hour ago

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

नई दिल्ली शनिवार (24 अक्टूबर) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल…

2 hours ago

उड़ता तीर’ मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और राहुल बोस की अदाकारी ने जमाया रंग

बॉलीवुड में जासूसी, देशभक्ति और कॉमेडी का तड़का लगाकर दर्शकों को हंसाने और रोमांचित करने…

2 hours ago

अनाहत सिंह का धमाका, सिलिकॉन वैली ओपन के सेमीफाइनल में पहली बार बनाई जगह

 नई दिल्ली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह का अमेरिका में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. आठ…

2 hours ago