देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए नए अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटों में 203 नए मामले दर्ज किए गए है जबकि, अब तक कुल 28 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, मौजूदा समय में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3,961 हो गई और पिछले 24 घंटे में दो लोगों की मौत हुई है।
आपको बता दें कि, जिन दो लोगों की मौत हुई है इनमें से 1 कर्नाटक और एक केरल से मरीज थे। वहीं, बीते एक दिन में सबसे अधिक मामले पश्चिम बंगाल से सामने आए है और केरल में 1400 एक्टिव केस है। मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र में 485, दिल्ली में 436, गुजरात में 320, पश्चिम बंगाल में 287, कर्नाटक में 238, तमिलनाडु में 199 और उत्तर प्रदेश में 149 एक्टिव मामले हैं।
आपको बता दें कि, कोरोना वायरस से जुड़े नए मामलों में आया यह उछाल बहुत तेज़ रहा है। 22 मई को सिर्फ़ 257 एक्टिव मामलों से बढ़कर 26 मई तक 1,010 हो गए और फिर शनिवार तक तीन गुना से ज़्यादा बढ़कर 3,395 हो गए। बढ़ते मामलों के बावजूद, स्वास्थ्य अधिकारियों ने पेनिक न होने की गुजारिश की है।
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…
जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…
अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…