Categories: विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक रामलीला मंदिर सील, तोड़फोड़ और कमर्शियल प्लाजा बनाने पर विवाद

खैबर पख्तूनख्वा
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित डेरा इस्माइल खान के रहीम बाजार में स्थित ऐतिहासिक 'राम लीला मंदिर' को स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को ताला लगाकर पूरी तरह सील कर दिया है। मंदिर की ऐतिहासिक इमारत को ध्वस्त कर वहां कमर्शियल प्लाजा बनाने की कथित साजिश के सामने आने के बाद नागरिक समाज और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के कड़े विरोध के बाद प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा है।

ACP हामिद सिद्दीकी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद मंदिर परिसर में जारी हर तरह के निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
तोड़फोड़ और कमर्शियल प्लाजा के खिलाफ नागरिक समाज का विरोध

मंदिर को ध्वस्त कर व्यापारिक परिसर में बदलने की कोशिशों की खबर मिलने के बाद स्थानीय नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और हिंदू समुदाय के नेताओं की एक आपातकालीन संयुक्त बैठक सुहैल अहमद आजमी (स्थानीय नागरिक समाज संगठन के अध्यक्ष) के कार्यालय में की गई।

इस बैठक में पूर्व प्रांतीय असेंबली सदस्य (MPA) और हिंदू समुदाय के प्रतिनिधि किशोर कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद नौमान सहित नागरिक समाज के कई नेता शामिल हुए।

बैठक में शामिल नेताओं ने मंदिर की जमीन को अवैध तरीके से कमर्शियल प्लाजा के लिए आवंटित किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और पाकिस्तानी सांसदों से इस मामले को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में उठाने की अपील की।

400 सांस्कृतिक विरासत इमारतों में शामिल है राम लीला मंदिर
बैठक में वक्ताओं ने राम लीला मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर देते हुए बताया कि यह ऐतिहासिक मंदिर डेरा इस्माइल खान की उन लगभग 400 ऐतिहासिक इमारतों में शामिल है, जिन्हें 'इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड' की ओर से सांस्कृतिक विरासत संपत्ति के रूप में शामिल किया गया है।

नागरिक समाज ने चेतावनी दी कि ऐतिहासिक धरोहरों को ध्वस्त कर व्यापारिक परिसरों में तब्दील करने से शहर की सदियों पुरानी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान पूरी तरह मिट जाएगी।

नागरिक समाज, व्यापारिक समुदाय, साहित्यिक हलकों और विरासत संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर ऐतिहासिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध करने का संकल्प लिया।

अधिकारियों की शक्तियों और कानूनी वैधता पर सवाल
नागरिक समाज और हिंदू नेताओं ने सवाल उठाया कि संबंधित अधिकारियों ने कानूनी प्रक्रिया को दरकिनार कर मंदिर की जमीन पर कमर्शियल प्लाजा निर्माण की अनुमति कैसे दे दी।

प्रतिभागियों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, पुरातत्व विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

News Desk

Recent Posts

ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से तेल खरीदने पर भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा 60 दिन टला

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट…

42 minutes ago

CISF में 1 नवंबर से बड़ा बदलाव, बिजली, कोयला, स्टील और बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए बनेंगे विशेष सेक्टर

नई दिल्ली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है।…

52 minutes ago

फ्रांस, इटली से अमेरिका तक 8 देशों में विरोध की लहर, महंगाई-बेरोजगारी से क्यों भड़के लोग?

नई दिल्ली आज के समय में दुनिया के कई देशों में असंतोष और गुस्से का…

1 hour ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 9 नवंबर से 137 दवाओं की कीमतों में 70% तक कटौती

नई दिल्ली  कैंसर के मरीजों सरकार ने बड़ी राहत दी है। 9 नवंबर से 137…

1 hour ago

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भीषण गोलीबारी, पाकिस्तानी हमले में तालिबान के कई जवानों की मौत का दावा

काबुल पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हुई गोलीबारी में अफगान…

2 hours ago

उद्धव ठाकरे पर फडणवीस का तंज, बोले- जो अपनी पार्टी नहीं संभाल पाए, वो क्या बदलेंगे?

मुंबई महाराष्ट्र में ‘रिजीम चेंज’ (सत्ता परिवर्तन) वाले बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो…

2 hours ago