'वोट चोरी' के खिलाफ आज कांग्रेस की बड़ी रैली

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस “वोट चोरी” के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियां हो रही हैं और सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इस रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, इनके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट जैसे वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। रैली से पहले सभी नेता कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में एकत्र होंगे और फिर रामलीला मैदान पहुंचेंगे।

“वोट चोरी” पर जनता को जागरूक करने और दबाव बनाने के लिए यह रैली आयोजित की जा रही है। वहीं, कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ इस रैली के लिए किसी भी विपक्षी नेता को नहीं बुलाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *