दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो, कर दिए बड़े वादे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में दलित, यमुना नदी, चार धाम यात्रा और LGBTQ तक कई बड़े वादे किए गए है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में यमुना नदी को साफ करने का एक्शन प्लान भी बताया है। वहीं, अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो दिल्ली में सौ इंदिरा कैंटीन शुरू करने का वादा किया है और इस कैंटीन में 5 रुपये में खाना दिया जाएगा।

कांग्रेस ने LGBTQ के लिए खास जगह देने के साथ ही ट्रांसजेंडर्स के लिए स्कॉलरशिप से लेकर हॉस्टल तक की सुविधा दी जाएगा और इसके साथ ही सेंसिटिविटी ट्रेनिंग भी चलाई जाएगी। वहीं, पार्टी ने दलित वर्ग के लिए चार धाम यात्रा कराने का वादा भी किया है। इस चार धाम यात्रा के तहत गौतम बुद्ध से जुड़े स्थान भी शामिल होंगे। साथ ही सारनाथ, बोधगया, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और संत रविदास की जन्मस्थली को शामिल किया गया है।

बता दें कि, अपने मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने सरकार बनने के छह महीने के अंदर अधिक मजबूत लोकपाल विधेयक पारित करने का वादा किया है। वहीं, पार्टी ने कहा कि, एलजी को इस पर कोई बहाना नहीं बनाने देंगे। जबकि, पूर्व सीएम शीला दीक्षित की अगुवाई वाली सरकार के समय चलने वाली योजनाओं को फिर से शुरू करने का वादा किया है।

कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में अनुसूचित जाति के लोगों को सशक्त बनाने के लिए 15 फीसदी सरकारी ठेके उन्हें देने, छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाने और तुगलकाबाद में संत रविदास का मंदिर बनवाने का भी वादा किया है। सरकार गठन के बाद जातिगत सर्वे कराने का वादा किया और पहली कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। पार्टी ने क्रीमी लेयर की सीमा भी 12 लाख रुपये करने का वादा भी किया है।

ये भी पढ़ें :

महाकुंभ में मची भगदड़ पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा-

Mahakumbh 2025: मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

11 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

12 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

13 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

13 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

14 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

14 hours ago