दिल्ली

दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने किए वादे, 500 रुपये सिलेंडर… 300 यूनिट फ्री बिजली

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने वोट जुटाने के लिए वादों का पिटारा खोल दिया है। दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस ने दो और बड़े वादे किए है। सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने 300 यूनिट फ्री बिजली, फ्री राशन किट और 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा दिया है।

गुरुवार को तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के लिए महंगाई मुक्त योजना का वादा किया। सीएम रेड्डी ने महंगाई का जिक्र करते हुए ये गारंटी दी औऱ कहा कि, अगर सत्ता में कांग्रेस आती है तो अपनी पांच गारंटियां पूरी करेगी। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

तेलंगाना सीएम ने कहा कि, पीएम मोदी तीन बार पीएम बने और अरविंद केजरीवाल तीन बार सीएम बने लेकिन इन्होंने दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि, हमने तेलंगाना में शराब पार्टनर को हराया और मेन पार्टनर को हराने के लिए दिल्ली आया हूं।

बता दें कि, इस दौरान सीएम रेवंत रेड्डी के साथ दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। वहीं, इन वादों के साथ कांग्रेस ने महिलाओं को अपने साथ लाने की कोशिश की है। जबकि, महिला वोटर्स को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने एक सप्ताह पहले ही महिला को 2500 रुपये देने का वादा किया था।

admin

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। 24 अक्टूबर को…

1 hour ago

वानुअतु में भूकंप के दो जोरदार झटके, 7.2 और 6.9 की तीव्रता से कांपी धरती

पोर्ट-विला  वानुआतू द्वीप में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर…

1 hour ago

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन, 1.39 करोड़ आवेदन मिले

मुंबई  रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकम्युनिकेशन कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के आईपीओ (IPO)…

2 hours ago

NRI कपल के बच्चों की कस्टडी पर SC की टिप्पणी, कहा- विदेशी अदालतों के आदेश आंख मूंदकर नहीं मान सकते

 नई दिल्ली  एनआरआई (NRI) कपल के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद…

2 hours ago

IND vs NZ 2nd T20I: क्राइस्टचर्च में भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

 क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…

3 hours ago

कोयंबटूर में 24 अक्टूबर से नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप, दो दिन में होंगे 17 मुकाबले

कोयंबटूर भारत की राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप के 29वें सत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर 2026…

3 hours ago