देश

कांग्रेस ने PM Modi का चाय बेचते हुए AI Video किया पोस्ट, भड़क उठी BJP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक AI जनरेटेड वीडियों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक्स पर पोस्ट किया और उस पर कैप्शन लिखा कि, “अब ई कौन किया.” उन्होंने इसके साथ लॉफिंग इमोजी भी लगाया है। BJP ने तुरंत इस वीडियो की आलोचना की है और कांग्रेस पर प्रधानमंत्री को “गाली” देने का आरोप लगाया है।

https://x.com/NayakRagini/status/1995952364214513717?s=20

बता दें कि, कांग्रेस की सीनियर नेता रागिनी नायक ने एक्स पर जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें पीएम मोदी एक रेड कारपेट पर चलते हुए चाय बेचते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रधानमंत्री आवाज लगाते नजर आ रहे हैं और पीछे बैकग्राउंड में भारत समेत कई देशों के झंडे भी लगे हुए है। इस वीडियो में उनके एक हाथ में चाय की केतली और दूसरे हाथ में ग्लास दिख रहा है।

वीडियो में PM मोदी जैसी आवाज में AI ऑडियो में कोई बोलता नजर आ रहा है, “चाय बोलो, चाय.” BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस वीडियो के लिए कांग्रेस की तीखी आलोचना की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “रेणुका चौधरी के पार्लियामेंट और शिवसेना का अपमान करने के बाद अब रागिनी नायक ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘चायवाला’ बैकग्राउंड पर हमला किया है और उनका मजाक उड़ाया है।”

शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि एलीट कांग्रेस OBC कम्युनिटी के एक मेहनती PM को स्वीकार नहीं कर सकती जो एक साधारण बैकग्राउंड से आया हो। उन्होंने पहले भी उनके ‘चायवाला’ होने का मज़ाक उड़ाया है, उन्हें 150 से ज़्यादा बार गाली दी है, और बिहार में उनकी मां को भी निशाना बनाया है. लोग उन्हें कभी माफ़ नहीं करेंगे।”

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago