NEET मामले पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसदों ने दोनों सदन में नोटिस दिए
18वीं लोकसभा के सत्र का आज चौथा दिन है।आज कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों में NEET के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया है। लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव विजय वसंत ने पेश किया है । जबकि राज्यसभा में रंजीता रंजन और नासिर हुसैन की तरफ से प्रस्ताव पेश किया गया है। बसंत ने कहा है कि आज 28 जून को संसद में पहले से सारे कार्यक्रम स्थगित कर नीट और पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा कराई जानी चाहिए। नीट परीक्षा को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार से इस दिशा में सख्त कदम उठाने की मांग कर रही है। सरकार ने इस परीक्षा को रद्द करने की भी घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि नीट में बड़ा घोटाला हुआ है और दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। गौरतलब है कि सदन की शुक्रवार के लिए जारी विधायी काम काज की सूची में केवल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का उल्लेख किया गया है।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…