Uncategorized

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी निकालेंगे नई यात्रा

Rahul Gandhi : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक और नई यात्रा करने जा रहे हैं। इस यात्रा का नाम ‘भारत डोजो यात्रा’ होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। बता दें कि आम तौर पर डोजो शब्द मार्शल आर्ट के लिए एक प्रशिक्षण कक्ष या स्कूल के लिए प्रयोग किया जाता है। राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल और X अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, ये वीडियो इस साल की शुरुआत में निकाली गई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के वक्त का है। वीडियो में वो कई बच्चों के साथ मार्शल आर्ट की बारीकियां साझा करते नजर आ रहे हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, जब हमने हजारों किलोमीटर की यात्रा की, तो हमारे शिविर स्थल पर हर शाम जिउ-जित्सु का अभ्यास करना हमारी दैनिक दिनचर्या थी। राहुल ने बताया कि ये चीज फिट रहने के एक सरल तरीके के रूप में शुरू हुई था लेकिन ये एक कम्यूनिटी एक्टिविटी में बदल गई। राहुल ने बताया कि जहां वे रुके हुए थे वहां संबंधित शहरों के साथी यात्रियों और युवा मार्शल आर्ट छात्रों को एक साथ लाया गया।Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने आगे बताया कि हमारा मकसद इन युवाओं को इस जेंटल आर्ट की खूबसूरती बताना था। मेडिटेशन, जिउ-जित्सु, आइकिडो और नॉन वॉइलेंट टेक्नीक्स का कॉम्बिनेशन है। हम चाहते थे कि हिंसा की जगह उनमें जेंटलनेस हो, जिससे उन्हें अधिक दयालु और सुरक्षित समाज बनाने में मदद मिल सके। इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैं आप सभी से अपना अनुभव शेयर करना चाहता हूं, उम्मीद है कि आप में से कुछ लोग जेंटल आर्ट की प्रैक्टिस के लिए इंस्पायर होंगे। भारत डोजो यात्रा जल्द ही आ रही है।Rahul Gandhi

गौरतलब है कि डोजो एक तरह के मार्शल आर्ट के ट्रेनिंग स्कूल हैं। ऐसी जगह जहां लोग जूडो, कराटे या किसी दूसरे मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करते हैं। जापानी भाषा में डोजो का मतलब है- जाने का रास्ता। सबसे शुरुआती डोजो बौद्ध मंदिरों के अंदर बने होते थे। जहां गहन प्रशिक्षण होता था। इसमें केंडो की मार्शल आर्ट के साथ-साथ मेडिटशन भी शामिल था।
राहुल गांधी ने 14 जनवरी 2024 को मणिपुर के थोउबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। यह 20 मार्च 2024 को मुंबई में खत्म हुई थी। इससे पहले सितंबर 2022 से जनवरी 2023 तक राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा इसी का सेकेंड फेज थी।Rahul Gandhi

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago