bareilly court rahul gandhi summon
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल जातिगत जनगणना को लेकर दिए गए बयान को लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस यूपी के बरेली की जिला अदालत ने दिया है। कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को पेश होने के लिए कहा गया है। अगली सुनवाई सात जनवरी को होनी हैय़गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने ये बयान दिया था जिसके खिलाफ वाद दायर किया गया है।
याचिकाकर्ता पंकज पाठक का कहना है कि, हमें लगा कि राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान जो बयान दिया था, वह देश में गृहयुद्ध शुरू करने की कोशिश जैसा था। हमने सबसे पहले उनके खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में केस दायर किया था। उसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद हम डिस्ट्रिक्ट जज कोर्ट में गए, वहां हमारी अपील स्वीकार कर ली गई और राहुल गांधी को नोटिस जारी कर दिया गया। नोटिस में तारीख 7 जनवरी है।
बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार के आने पर आर्थिक सर्वेक्षण कराएंगे। उसके आधार पर जिसकी भागीदारी अधिक होगी अगर उसकी संपत्ति कम है तो कम आबादी वाले जिसकी संपत्ति अधिक है उससे लेकर कम संपत्ति वालों को दी जाएगी।
राहुल गांधी के बयान का चुनाव के दौरान भी काफी विरोध हुआ था। ये माना जा रहा था कि एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए राहुल गांधी इस तरह के बयान देते हैं और बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाया। कहा गया कि राहुल, जाति जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर संपत्ति विभाजन की बात कह रहे हैं।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…