कांग्रेस नेता पर लगा 48 घंटे का बैन.. हेमा मालिनी पर की थी अभद्र टिप्पणी

Randeep Surjewala Ban : सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में चुनाव आयोग ने अहम फैसला लिया है. चुनाव आयोग ने कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद रणदीप सुरजेवाला को 48 घंटे के लिए निलंबित कर दिया है. सुरजेवाला अगले 48 घंटों में किसी भी चुनावी रैली में शामि ल नहीं हो पाएंगे और चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगे. रणदीप सिंह सुरजेवाला आज शाम 6 बजे से अगले 48 घंटों तक चुनाव प्रचार या मीडिया से बात नहीं कर पाएंगे.

रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल (कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी की नेता और मथुरा सांसद हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी की थी.उन्होंने कहा था, ‘हमें लोग विधायक, सांसद क्यों बनाते हैं? हम हेमा मालिनी तो हैं नहीं कि चाटने के लिए बनते हैं.’ बयान पर विवाद बढ़ने के बाद सुरजेवाला ने सफाई दी थी और कहा था, ‘मेरा इरादा उनका (हेमा मालिनी ) अपमान करना या फिर उन्हें आहत करना नहीं था. वायरल वीडियो में मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है.’ चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को हेमा मालिनी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago