बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन की अगुवाई कर रही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के बीच आज एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आमने-सामने होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में सीट शेयरिंग और महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे पर अंतिम निर्णय हो सकता है।
कांग्रेस और आरजेडी दोनों ही बिहार चुनाव साथ मिलकर लड़ने को लेकर सहमत हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर खींचतान बनी हुई है। आरजेडी तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा मानकर चल रही है, जबकि कांग्रेस इस पर असमंजस में है। कांग्रेस को आशंका है कि तेजस्वी यादव को सीएम प्रोजेक्ट करने से सवर्ण मतदाता छिटक सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तर्ज पर रणनीति अपनाते हुए चुनाव बाद नेता तय करने का फॉर्मूला सुझाया है।
बैठक में दोनों दलों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और चुनावी मुद्दों, सीट शेयरिंग, और महागठबंधन के दायरे को लेकर भी मंथन होगा। पशुपति पारस जैसे नेताओं को गठबंधन में शामिल करने पर भी विचार किया जाएगा। पारस ने एनडीए से दूरी बना ली है और महागठबंधन में आने की इच्छा जता चुके हैं।
कांग्रेस का जोर इस बार “सम्मानजनक सीट बंटवारे” पर है। पिछली बार कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ 19 सीटें जीत पाई। पार्टी का कहना है कि उसे कई कमजोर सीटें दी गई थीं, जिस कारण प्रदर्शन खराब रहा। कांग्रेस अब इस बात पर जोर दे रही है कि सीटें राजनीतिक रूप से अनुकूल और जिताऊ दी जाएं।
आरजेडी की ओर से यह संकेत मिल रहा है कि तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा बनाने पर कोई विवाद नहीं है। हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व सीटों के बंटवारे और गठबंधन की रणनीति को स्पष्ट करने के बाद ही इस पर सहमति जताने को तैयार है।
आज की बैठक से महागठबंधन की रणनीति को अंतिम रूप मिलने की उम्मीद है। अगर दोनों दलों में सहमति बनती है, तो बिहार की सियासत में यह गठबंधन एनडीए के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।
यह भी पढ़े:
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…