Uncategorized

टीना डाबी समेत कई जिलों के बदले कलेक्टर, राजस्थान में 65 IAS अफसरों के एक साथ तबादले

राजस्थान सरकार ने बीती रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 जिलाधिकारियों (DM) के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले के तहत जयपुर, सीकर, फलौदी, बारां और बीकानेर समेत कई जिलों में नए डीएम की नियुक्ति की गई है।

इस फेरबदल में टीना डाबी (Tina Dabi) की पोस्टिंग भी बदली गई है। बाड़मेर की जिला कलेक्टर रहीं टीना डाबी को अब टोंक जिले का डीएम बनाया गया है। वहीं सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी बदलाव किया है। Dr. Jitendra Kumar Soni को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) का नया सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं, इसके अलावा Om Kasera को जयपुर नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है, जबकि Dr. Joga Ram को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का निदेशक नियुक्त किया गया है।

यहां देखिए लिस्ट :
IAS ट्रांसफर के बाद नई पोस्टिंग
संदेश नायक जिला कलेक्टर, जयपुर
टीना डाबी डीएम, टोंक
जितेंद्र कुमार सोनी मुख्यमंत्री के सचिव
डॉ जोगा राम निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जयपुर
मुकुल शर्मा मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव
राजन विशाल निदेशक, जल जीवन मिशन
कन्हैयालाल स्वामी जोधपुर के संभागीय आयुक्त
अनुपमा जोरवाल जिला कलेक्टर, जैसलमेर
आलोक रंजन जोधपुर, डीएम
उत्सव कौशल संयुक्त सचिव, CMO
अमिता शर्मा संयुक्त सचिव, CMO
रिया डाबी ओएसडी, CMO
गौरव अग्रवाल डीएम,उदयपुर
चिनमयी गोपाल डीएम, बाड़मेर
अपर्णा गुप्ता डीएम, कोटपूतली-बहरोड
अतुल प्रकाश डीएम, खैरथल-तिजारा
अवधेश मीणा डीएम, डीडवाना-कुचामन
शुभम चौधरी डीएम, प्रतापगढ़
आशीष मोदी डीएम, सीकर
अंकित कुमार सिंह डीएम, फलौदी
बाल मुकुंद असावा, डीएम, बारां
निशांत जैन डीएम, बीकानेर
अमित यादव डीएम, श्रीगंगानगर
मंजू डीएम, चित्तौड़गढ़
रोहिताश्व सिंह तोमर डीएम, सिरोही
रविंद्र गोस्वामी डीएम, पाली
हरफूल सिंह यादव डीएम, बूंदी
देवेंद्र कुमार नागौर के डीएम
अक्षय गोदारा करौली के डीएम
सौम्या झा दौसा की डीएम
दशेल दान डीएम, डूंगरपुर
मो. जुनैद पी पी डीएम, सुलंबर
मंयक मनीष डीएम, डीग
शिवांगी स्वर्णकार वित्त (बजट) विभाग में विशिष्ट शासन सचिव
अरविंद कुमार पोसवाल राजस्थान आवासन मंडल का आयुक्त
डॉ. रश्मि शर्मा समग्र शिक्षा अभियान का राज्य परियोजना निदेशक
सुरेश कुमार ओला रीको का प्रबंध निदेशक
नमित मेहता आबकारी विभाग के आयुक्त
नम्रता वृष्णि खान एवं पेट्रोलियम विभाग में विशिष्ट शासन सचिव

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago