राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, ठंड के साथ बारिश होने से लोगों को दोहरी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से जहां एक तरफ प्रदूषण में कमी आई है लेकिन ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक बारिश और कोहरे का दौर जारी रहेगा। जबकि, तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
बता दें कि, प्रदूषण स्तर में कमी आने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, नोएडा में नोएडा में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूल दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए है जबकि, बेघरों के लिए शेल्टर होम्स में रहने का प्रबंध किया गया है।
वहीं, बुधवार देर शाम हुई बारिश ने दिल्ली एनसीआर में ठंड की ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया और आने वाले कुछ दिनों तक कोहरे और बारिश होने की भी आशंका है। दिल्ली का तापमान रात में 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आने वाले कुछ दिनों तक हल्की बारिश के साथ ठंड में भी इजाफा हो सकता है।
क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…
कोयंबटूर भारत की राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप के 29वें सत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर 2026…
नागपुर भारतीय थल सेना ने नागपुर स्थित सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड से स्वदेशी नागस्त्र-2…
नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे…
नई दिल्ली यूरोप में हथियारों और गोला-बारूद की बढ़ती जरूरत भारत के डिफेंस सेक्टर के…
नई दिल्ली पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की सप्लाई संघर्ष से पहले…