जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का ​विरोध प्रदर्शन शुरू, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का विरोध प्रदर्शन आज से शुरू हो गया है। इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने पहले ही अनुमति दे दी थी, जिसके बाद अब कार्यक्रम के आयोजन में कोई कानूनी अड़चन नहीं रह गई है। प्रदर्शन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार, पार्टी ने अपने समर्थकों से अपील की थी कि वे शनिवार सुबह 9 बजे संसद मार्ग थाने के बाहर इकट्ठा हों और फिर वहां से जंतर-मंतर की ओर जाएं। इसी अपील के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन की शुरुआत हुई।

इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने भी तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया था और कहा था कि याचिका पर तय प्रक्रिया के अनुसार ही आगे कार्रवाई होगी। इसके बाद इस प्रदर्शन को लेकर कानूनी स्तर पर कोई रोक नहीं बची। इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है। अभिजीत हाल ही में अमेरिका के बोस्टन से भारत लौटे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने समर्थकों के लिए संदेश भी जारी किया था।

अपने संदेश में उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वे प्रदर्शन में किताब और तिरंगा लेकर आएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान दिखाया जाए और उन्हें फूल देकर स्वागत किया जाए, ताकि आंदोलन शांतिपूर्ण और सकारात्मक माहौल में आगे बढ़े।

दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त कर दिया है। जंतर-मंतर और उसके आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा राजधानी के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे क्षेत्र में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरे सेंट्रल दिल्ली को 12 जोन में बांटकर निगरानी की जा रही है और हर जोन की जिम्मेदारी डीसीपी स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है।

पुलिस ने सभी अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में प्रदर्शनकारियों के साथ टकराव न हो और हालात को बातचीत और संयम से नियंत्रित किया जाए। प्रशासन का फोकस कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर है। प्रदर्शन के कारण जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित होने की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

admin

Recent Posts

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

20 minutes ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

53 minutes ago

सहारनपुर: मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन, इकरा हसन हाउस अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर लंबे समय से चल…

2 hours ago

UN के नए नक्शे से बदलेगी दुनिया की तस्वीर, ये देश दिखेगा सबसे बड़ा

दुनिया को समझने के लिए हम जिस नक्शे का इस्तेमाल करते आए हैं, उसमें महाद्वीपों…

2 hours ago

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर किया पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर

जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में…

2 hours ago

बिहार में गंगा का रौद्र रूप, पटना समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। नदी के बढ़ते पानी…

3 hours ago