बंपर जीत के बाद भी महाराष्ट्र में महायुति में सब कुछ ठीक नहीं है। अभी तक सीएम के नाम का भी ऐलान नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं महायुति की मीटिंग से ठीक पहले एकनाथ शिंदे के गांव चले जाने से सस्पेंस और गहरा गया था।वहीं अब महाराष्ट्र की सियासत में पद को लेकर भी खुलकर दावेदारी सामने आ गई है। शिवसेना नेता और प्रवक्ता संजय शिरसाट ने खुलकर कहा है कि उनकी पार्टी शिवसेना को गृह मंत्रालय चाहिए। एकनाथ शिंदे ने भी उसकी मांग की है। गृह विभाग की मांग कोई गैर नहीं है। अगर बीजेपी के पास मुख्यमंत्री पद जाता है तो हमें गृह मंत्रालय चाहिए। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री रहते हुए हमने उन्हें गृह मंत्रालय दिया था। वहीं एकनाथ शिंदे के उनके गांव जाने के सवाल पर संजय ने कहा की जब भी मुख्यमंत्री कोई बड़ा फैसला लेते हैं या फिर मानसिक शांति चाहिए होती है तो वो अपने गांव जाते हैं।
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…