उत्तर प्रदेश

CM योगी: अयोध्या में पाकिस्तान पर गरजे CM योगी, “पाकिस्तान के पास ज्यादा दिन नहीं बचे”, 75 साल बहुत जी लिया पाकिस्तान- CM योगी।

CM योगी: अयोध्या में पाकिस्तान पर गरजे CM योगी

शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या पहुंचे… जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में बने श्री हनुमत और मंडप लोकार्पण किया… इसके बाद अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि, 500 साल के अंतराल के बाद रामनगरी अयोध्या का वैभव वापस लौटा है… एक समय सुविधाओं के अकाल से जूझ रही अयोध्या का आज कायाकल्प हो गया है… मंदिर यहीं बनाने की सौगंध खाई गई थी, और उस संकल्प को सिद्ध भी किया गया.

वहीं, सीएम योगी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि, ‘ये आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को ले डूबेगा, ज्यादा दिन नही बचे हैं अब इसके, 75 वर्ष बहुत जी लिया…

वहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तारीफ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर मारा था, इसके बाद भारत के वीर सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में 26 के बदले 124 आतंकियों को मारा गया…

सीएम ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि, ये नया भारत है, जो किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन कोई छेड़े तो उसे छोड़ता भी नहीं है. हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम किया है. वहीं, पाक को तगड़ी चोट पहुंचाई है…

सीएम ने कहा कि, हमारा अस्तित्व सनातन की वजह से है… जबकि, पाकिस्तान का अपना कुछ नहीं है, सब कृत्रिम है… कृत्रिम वस्तु का ज्यादा जीवन नहीं होता है. पाकिस्तान बहुत जल्द खत्म हो जाएगा…

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

17 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

18 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

19 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

19 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

19 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

20 hours ago