तीसरी बार सांसद की शपथ लेने पर PM मोदी को CM योगी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा सदस्य के रूप में तीसरी बार शपथ ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी के शपथ लेते हुए एक वीडियो साझा किया और लिखा कि “लोकसभा सदस्य के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ लेने की आपको हार्दिक बधाई!”
योगी ने कहा “आपके यशस्वी नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ की संकल्पना साकार हो रही है। निःसंदेह, यह तीसरा कार्यकाल 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा।”
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…
रायपुर: शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को…
रायपुर: शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को…
रायपुर: शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे…