CM योगी आदित्यनाथ की मां ऋषिकेश के एम्स में भर्ती, चल रहा इलाज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया है. जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकीय देखरेख में हैं। एम्स प्रशासन के मुताबिक, उम्र संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी 85 साल की हैं. उन्हें मंगलवार को दोपहर के करीब एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए एम्स के निदेशक ने कहा कि लोगों को उम्र संबंधी समस्याओं के लिए नियमित रूप से जांच करानी चाहिए. इस बात को ध्यान में रखते हुए, यहां सावित्री देवी पहुंची हैं.

मंगलवार को विभिन्न विभागों के डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के स्वास्थ्य की जांच की. एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने सावित्री देवी के भर्ती होने की पुष्टि की है.

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ साल 2022 में 3 से 5 मई तक उत्तराखंड के दौरे पर गए थे. इस दौरान सीएम योगी 4 मई को पंचूर के पैतृक घर पर अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान वे जब अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर में पहुंचे तो मां से भी मिले थे.

सीएम योगी ने मां के पांव छूकर आशीर्वाद लिया था. बेटे को काफी साल बाद देखकर सीएम योगी की मां सावित्री देवी काफी खुश हुईं. उन्होंने अपने बेटे योगी आदित्यनाथ के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया था. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां से बातचीत की थी. दोनों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए थे.

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

37 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

56 minutes ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago