पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, CM रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री को लिखी चिट्ठी

क्या बदलने वाला है पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम,, यूपी की तर्ज पर सीएम रेखा गुप्ता ने अब फैसला कर लिया है, वो पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने वाली है.. जिसको लेकर दिल्ली सरकार ने तैयारी कर ली है.. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन.. जो राजधानी दिल्ली के रेल नेटवर्क का हब कहा जाता है.. और इस रेलवे स्टेशन का इतिहास भी काफी पुराना है. लेकिन इसी पुराने इतिहास को बदलने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण को चिट्ठी लिख दी है. और कहा कि.. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दिल्ली सरकार इसका नाम महराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन..
क्या है पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का इतिहास क्यों ये इतना है खास…
दरअसल पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन 1864 में बना था और ये एक रेलवे हब है और आज ये राजधानी दिल्ली की पहचान है लेकिन दिल्ली सरकार इसको इतिहास से नहीं सम्मान से जोड़ने वाली है
दरअसल सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि.. महराजा अग्रेसन ना सिर्फ एक राजा थे, बल्कि समाजिक न्याय और आर्थिक नीति और व्यापार के प्रतीक भी थे. हालांकि दिल्ली सरकार के इस फैसले से दिल्ली की राजनीति में एक अलग संदेश गया है बीजेपी समर्थक इसको सरकार की उपलब्धि के रूप में देख रहे है वहीं अग्रवाल समाज में इस फैसले को लेकर उत्साह है.. हालांकि नाम बदलने की कवायद बीजेपी की अब की नहीं है.. ये पुरानी है.. उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक.. और उत्तराखंड समेत बीजेपी शासित राज्यों में नाम बदलने का पुराना नाता रहा है और अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस रेस में शामिल हो गई है. बहरहाल रेल मंत्री दिल्ली की सीएम की चिट्ठी पर संज्ञान लेंगे या नहीं.. अगर संज्ञान लिया तो.. कब तक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाएगा… ।

हरियाणा पुलिस की एसटीएफ बनी अपराध के विरुद्ध मजबूत ढाल, डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने की सराहना

राजस्थान में खुलेगी प्रीमियम शराब की ‘मॉडल दुकानें’,48 अत्याधुनिक वॉक-इन शॉप्स खोलने की तैयारी,7 जुलाई को होगी दुकानों की ऑनलाइन नीलामी

Ind vs Eng 2nd Test: बुमराह के खेलने पर चल रही कयासबाजी, गंभीर-गिल की जोड़ी ने बनाई रणनीति