CM सैनी ने किया ‘लाडो लक्ष्मी योजना एप’ लॉन्चCM सैनी ने किया ‘लाडो लक्ष्मी योजना एप’ लॉन्च

CM सैनी ने किया ‘लाडो लक्ष्मी योजना एप’ लॉन्च

 

 

हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का डिजिटल संस्करण आज पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम से लॉन्च कर दिया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर मौजूद महिलाओं का दोनों हाथ जोड़कर अभिवादन किया और बताया कि, नवरात्रि और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिन के पावन अवसर पर ये ऐतिहासिक एप लॉन्च हुआ है

CM ने कहा कि, एप लॉन्च होते ही 50 हजार महिलाओं ने इसे डाउनलोड किया और 8 हजार महिलाओं ने अपना पंजीकरण भी करवा लिया। पंजीकरण में किसी भी दिक्कत से निपटने के लिए उन्होंने दो टोल-फ्री नंबर भी जारी किए हैं, ताकि हरियाणा की कोई भी महिला फॉर्म अप्लाई में परेशानी न महसूस करे

इस योजना के तहत हर महीने 2,100 रुपए सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। एप के माध्यम से योजना को पारदर्शी और सहज बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि हरियाणा की महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके।

WhatsApp Image 2025 09 25 at 2.59.38 PM

CM ने स्पष्ट किया कि, इस योजना का लाभ 23 से 60 वर्ष तक की सभी महिलाओं को मिलेगा। परिवार में जितनी भी महिलाएं होंगी, सभी इसके तहत सीधे लाभ प्राप्त करेंगी। योजना के लिए कुल 5,000 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है और पहले फेज में 21 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से मोबाइल एप के जरिए होगी। पंजीकरण, सत्यापन और शिकायत निवारण की सारी प्रक्रिया इसी एप से की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। CM ने सभी पात्र महिलाओं से अपील की कि, वे इस योजना का लाभ लेने के लिए बढ़-चढ़कर आवेदन करें।

इस के आलावा कार्यक्रम में दौरान CM ने 10 नए अस्पतालों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री की आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त है, जिससे गंभीर बीमारी आने पर महिलाओं और परिवारों को चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इसके अलावा 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए भी मुफ्त चिकित्सा सेवा लागू की गई है।

WhatsApp Image 2025 09 25 at 2.59.45 PM

CM ने बताया कि आज के दिन 851 करोड़ रुपए की नई योजनाओं का भी उद्घाटन हुआ। उन्होंने कहा कि, हरियाणा सरकार का ये संकल्प है कि, माताएं और बहनें आर्थिक रूप से सशक्त हों। इस पहल से महिलाओं को योजना का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

CM सैनी ने प्रदेशभर की महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि, ये कार्यक्रम हरियाणा के हर कोने में चल रहा है। उन्होंने कहा कि, नवरात्रि की पावन बेला और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन के अवसर पर ये ऐतिहासिक एप लॉन्च किया गया है।

स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि यह योजना हरियाणा के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती और नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

हरियाणा की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का मोबाइल एप लॉन्च राज्य में महिलाओं के लिए एक बड़ी आर्थिक और सामाजिक पहल साबित होगी। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि उन्हें योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे उनके बैंक खाते में जाकर पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी।

सरकार ने इस योजना को आसान और सुलभ बनाने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन, मोबाइल एप और ऑन-साइट सहायता काउंटर लगाए हैं।

सीएम सैनी का मानना है कि, ये पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। राज्य के नागरिकों और समाज के सभी वर्गों को मिलकर महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान देना होगा।

हरियाणा की महिलाएं अब सिर्फ एक क्लिक में इस योजना का लाभ उठा सकती हैं और ये एप उन्हें आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम प्रदान करेगा।