फेमस डॉली की टपरी पर CM नायब सैनी ने ली चाय की चुस्कियां, बोले-बहुत बढ़िया

चुनाव के लिए हरियाणा के सीएम नायब सैनी जगह-जगह प्रचार करने जा रहे हैं. इसी कड़ी में वह सूबे की साइबर सिटी गुरुग्राम पहुंचे. यहां पर उन्होंने सोशल मीडिया सेंसेशन डॉली के हाथों की बनी हुई चाय पी. सीएम ने चाय पीने का एक वीडियो भी शेयर किया है.

दरअसल, डॉली टपरी चायवाला अपने चाय बनाने और पिलाने के अंदाज के लिए फेमस हैं. भाजपा ने गुरुग्राम में नमो टी स्टाल लगाया था. इस स्टाल पर डॉली ने चाय बनाई और फिर सीएम नायाब सैनी ने चाय का मजा लिया. उनके साथ कुछ अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे. इसका एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया, जिसमें वह चाय की चुस्कियां लेते नजर आ रहे हैं.

इस दौरान जैसे ही सीएम ने चाय की चुस्की ली तो डॉली ने तुरंत उनसे पूछा, चाय ठीक है सर…इस पर सीएम ने सिर हिलाते हुए कहा कि बहुत बढ़िया. इस पर डॉली ने कहा कि पक्का. इस पर फिर से सीएम ने हामी भरी. सीएम ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद सोशल मीडिया के चर्चित चहरे बने डॉली ने गुरुग्राम में नमो स्टॉल पर चाय पिलाई.

गौरतलब है कि डॉली चायवाला सिविल लाइन्स, नागपुर में चाय की टपरी लगाते हैं. वह अपने अतरंगी अंदाज से चाय बनाने और सर्व करने के लिए चर्चित हैं. और सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. उनकी टपरी पर चाय पीने के लिए बीते माह अरबपति बिल गेट्स भी आए थे. उनके यहां चाय पीने का वीडियो सामने आया था और फिर वायरल हो गया था.

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

2 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

3 hours ago