सीएम केजरीवाल के 10 गारंटीः मुफ्त बिजली- शिक्षा और इलाज, अग्निवीर योजना भी होगी बंद.. जानें क्या- क्या ?

दिल्ली CM Arvind Kejriwal ने अपने आवास पर रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ एक बैठक की। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी पार्टी की ओर से देश की जनता के सामने 10 गारंटियां रखी। उन्होंने दावा किया है कि जनता अगर केंद्र में आम आदमी पार्टी को चुनेगी तो हम सबसे पहले अपने 10 कामों पर ध्यान देंगे। सीएम केजरीवाल ने इसके लिए प्रेस कांफ्रेंस के जरिए 10 गारंटियां पेश कीं।


 

जानिए क्या है सीएम केजरीवाल की 10 गारंटियांः-

  1. पूरे देश वासियों को 24 घंटे मुफ्त बिजल: सीएम केजरीवाल ने सरकार आने पर पूरे देश वासियों को 24 घंटे मुफ्त बिजली देने की बात कही है। केजरीवाल ने कहा कि देश की पीक डिमांड 2 लाख मेगावॉट की है। हमारे पास 3 लाख मेगावॉट पैदा करने की क्षमता है, लेकिन मैनेजमेंट खराब होने के चलते पावर कट होता है। आप की सरकार बनने पर देश के करीबों को फ्री बिजली दी जाएगी।
  2. सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा: दूसरी गारंटी देते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश भर में हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। सरकारी स्कूलों का स्तर ऊंचा किया जाएगा। देश के सभी सरकारी स्कूल को शानदार बनाएंगे। इस काम को करने के लिए 5 लाख करोड़ रुपये लगेंगे।
  3. मुफ्त विश्वस्तरीय इलाज: मुख्यमंत्री ने देश के लोगों को मुफ्त में विश्वस्तरीय इलाज का वादा किया। केजरीवाल ने कहा कि देश भर में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। इसमें गरीब और अमीर दोनों का इलाज मुफ्त होगा। इलाज की क्वॉलिटी विश्व स्तर होगी। इसमें होने वाले सभी खर्चे सरकार उठाएगी।
  4. राष्ट्र सुरक्षा: सीएम केजरीवाल ने कहा कि चीन ने हमारे देश की जमीन पर कब्जा कर लिया है लेकिन केंद्र सरकार यह बात छुपाना चाहती है। हमारी सेना में बहुत ताकत है। भारत की जितनी जमीन पर चीन का कब्जा है, उसे छुड़वाया जाएगा।
  5. अग्निवीर योजना को बंद करेंगे: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान पीएम मोदी की महत्वकांक्षी योजना अग्निवीर योजना (agniveer yojana) को बंद करने का भी एेलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि अग्निवीर योजना हमारे युवाओं को चार साल बाद निकाल देती है। ऐसे में हम सेना को कमजोर कर रहे हैं। लिहाजा इसे हम बंद करेंगे। अभी तक जो बच्चे शामिल हुए हैं, उन्हें पक्का किया जाएगा।
  6. किसानों के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का दावा: सीएम केजरीवाल का दावा है कि जनता उन्हें चुन कर केंद्र में लाती है तो आम आदमी पार्टी स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करेगी और उसके अनुसार, किसानों को एमएसपी का मूल्य दिया जाएगा। किसानों को इससे फायदा होगा।
  7. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि केंद्र सरकार बनने पर वह दिल्ली के पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।
  8. बेरोजगारी मिटाना: दिल्ली सीएम ने सरकार आने पर देश से बेरोजगारी को दूर करने का दावा किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि एक साल में दो करोड़ रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। सभी युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए तैयार किया जाएगा। वैकेंसी निकलेगी और निष्पक्ष रूप से परीक्षाएं कराई जाएंगी।
  9. भ्रष्टाचार मिटाना: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी की वॉशिंग मशीन को चौराहे पर खड़ा कर के तोड़ा जाएगा। ईमानदारों को जेल भेजना और भ्रष्टाचारियों को बचाने वाली मौजूद योजना को खत्म किया जाएगा। पूरे देश को भ्रष्टाचार से निजाद दिलाई जाएगी।
  10. व्यापार बढ़ाया जाएगा: केजरीवाल का दावा है कि देश के व्यापारियों की मदद इंडिया की सरकार करेगी। हमारे देश के कई बड़े व्यापारी अपने व्यापार बंद कर के विदेश जा चुके हैं, इससे देश को नुकसान हो रहा है। जीएसटी को पीएमएलए से बाहर किया जाएगा और इसका सरलीकरण किया जाएगा। देश में जो सही तरह से व्यापार करना चाहे, वो कर सकता है, इसे ज्यादा जटिल नहीं किया जाएगा। इंडिया गंठबंधन की सरकार का प्लान व्यापार में चीन को पीछे छोड़ना है।
admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago