दिल्ली विधानसभा चुनाव की जैसे-जैसे मतदान के दिन पास आते जा रहे है, वैसे-वैसी चुनावी गहमागहमी भी बढ़ती जा रही है। वहीं, इस बीच दिल्ली के सीएम आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आतिशी पर कोड ऑफ कंडक्ट के आरोप में रिटर्निंग अफसर ने एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं, इसके साथ ही उन पर आरोप लगा है कि, उन्होंने निजी कार्यलय के लिए भी सरकारी व्हीकल का प्रयोग किया है।
बता दें कि, FIR में कहा गया है कि, चुनाव के एलान के बाद 7 जनवरी को करीब 2 बजकर 30 मिनट पर PWD के सरकारी वाहन का इस्तेमाल निजी चुनाव कार्यालय पर चुनाव से जुड़े काम के लिए किया जाता रहा। सीएम आतिशी की विधानसभा सीट कालकाजी के रहने वाले केएस दुग्गल ने गोविंदपुरी एसएचओ को भी शिकाय दी।
वहीं, इस हाई प्रोफाइल सीट पर आम आदमी पार्टी ने विधायक आतिशी को एक बार फिर से मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने रमेश बिधुडी को टिकट दिया है जबकि, कांग्रेस ने यहां से अलका लांबा को टिकट दिया है।
आपको बता दें कि, दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के मतदान होगा जबकि, 8 फरवरी को मतगणना होगी। दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है। जबकि, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है।
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…