दिल्ली

दिल्ली में आज बरसेंगे बादल ! मौसम विभाग ने किया अलर्ट

जनवरी में सर्द मौसम रहने की बजाए सामान्य से ज्यादा गर्म बना हुआ है। तीन दिनों से मौसम में बदलाव दिख रहा है। वहीं, आज यानि 22 जनवरी 2025 से एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। स्काईमेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस समय गर्मी का एहसास होने का मुख्य कारण मैदानी इलाकों में किसी भी प्रकार के मौसमी सिस्टम का नहीं होना है।

बता दें कि, कुछ दिनों से कोहरा गायह हो गया है और दिन में अच्छी धूप निकल रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ से गुजरने वाली हवाओं की रफ्तार धीमी हो गई है इसलिए आसमान साफ है, कोहरा नहीं और धीमी हवाओं के चलते दिन में तापमान बढ़ने लगा है। वहीं, अब मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बारिश के आसार बन रहे है।

दिल्ली

22 जनवरी की रात से हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की मानें तो 22 और 23 जनवरी 2025 को एक पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। बारिश 22 जनवरी को देर रात से शुरू होगी जो 23 जनवरी की सुबह और दोपहर के समय रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक हो सकती है। हालांकि, 23 जनवरी की शाम और रात को मौसम साफ होने लगेगा।

दिल्ली

तापमान में आएगी गिरावट

बता दें कि, 23 जनवरी को तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाएगा लेकिन अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट आने की आशंका है। बारिश का दौर खत्म होने के बाद एक बार फिर से घना कोहरा वापस छा जाएगा। वहीं, पश्चिमी हिमालय में हल्की छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

ये भी पढ़ें :

मनु भाकर की नानी और मामा की मौत का सीसीटीवी सामने आया, तेज़ रफ्तार कार ने उड़ाया

पवन सिंह और मोनालिसा का इंटेंस रोमांस: एक वीडियो जिसने इंटरनेट पर मचाया तहलक

एक ऐसी हसीना जिसका MMS हुआ लीक, आत्महत्या करने की थी कोशिश

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

7 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

7 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

7 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

7 hours ago