CJP का संसद मार्च जारी, अभिजीत दिपके ने खत्म किया अनशन, सरकार से बातचीत शुरू

कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) का ‘चलो संसद’ मार्च सोमवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बीच CJP ने दावा किया है कि सरकार आंदोलनकारियों से बातचीत के लिए तैयार हो गई है।

अभिजीत दिपके ने खत्म किया अनशन

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने करीब ढाई दिन बाद अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया। उन्होंने यह भूख हड़ताल उस समय शुरू की थी, जब 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल पहुंचाया था।

AISA के तीन छात्रों ने भी तोड़ा अनशन

सोमवार को AISA के तीन छात्र—नेहा, मनीष और आमीन—ने भी 23 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं और कई सार्वजनिक हस्तियों ने उनसे स्वास्थ्य को देखते हुए अनशन समाप्त करने की अपील की थी। अनशन खत्म कराने के दौरान डॉ. योगेंद्र यादव ने कहा कि यह संघर्ष का अंत नहीं, बल्कि आंदोलन के इस चरण का समापन है। वहीं अभिनेत्री शबाना आजमी ने छात्रों के साहस और संघर्ष की सराहना की।

सरकार से बातचीत का दावा

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि सोमवार सुबह सरकार की ओर से बातचीत के लिए संपर्क किया गया। इसके बाद सौरव दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के लिए रवाना हुए। सौरव दास ने कहा कि उनकी मांगें स्पष्ट हैं और उन्हें उम्मीद है कि बातचीत से सकारात्मक नतीजा निकलेगा।

संसद मार्च के दौरान झड़प

बातचीत की खबरों के बीच दिल्ली में संसद मार्च के दौरान तनाव भी देखने को मिला। शास्त्री भवन के पास कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड पार करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने के लिए कार्रवाई की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसके अलावा नई दिल्ली के कई इलाकों में भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री जवान तैनात किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

संसद के मानसून सत्र और CJP के प्रदर्शन को देखते हुए पूरे मध्य दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एहतियात के तौर पर कुछ मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार भी अस्थायी रूप से बंद किए गए थे। पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

Janmashtami Traffic Advisory: दिल्ली, नोएडा और मथुरा में कई रास्तों पर पाबंदी, जानें ट्रैफिक प्लान

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए दिल्ली-NCR और मथुरा में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े…

22 hours ago

Ahmedabad Flight Emergency Landing: Bomb Threat मामले में हुए हैरान कर देने वाले खुलासे ! जांच जारी

दमाम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने…

23 hours ago

सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड केस में मिली जमानत

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली…

2 days ago

स्कूलों में एंट्री और वीडियो बनाने पर रोक के खिलाफ याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश और…

2 days ago

दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo फ्लाइट मस्कट डायवर्ट, हवा में हुई मेडिकल इमरजेंसी

दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट को गुरुवार को मेडिकल इमरजेंसी के चलते…

2 days ago

आकाश आनंद को अभी बड़ी जिम्मेदारी नहीं, मायावती बोलीं- और परिपक्व होने की जरूरत

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP)…

2 days ago