दिल्ली में दो बड़े प्रदर्शन, हाई अलर्ट पर पुलिस, जंतर-मंतर पर CJP, बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली कूच

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को एक साथ दो बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं। एक तरफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थक जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पंजाब से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी

सोमवार को हुए हंगामे के बाद भी CJP के कार्यकर्ता आज फिर जंतर-मंतर पर जुटे हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आज भी संसद मार्च निकालने की बात कही है। स्थिति को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या हिंसा से बचा जा सके।

दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसान

दूसरी ओर, पंजाब समेत कई राज्यों के किसान भी दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। किसान संगठन ‘देश बचाओ मोर्चा’ के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान शंभू बॉर्डर के रास्ते दिल्ली आने के लिए निकले हैं। किसानों की मुख्य मांग है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को रद्द किया जाए। उनका कहना है कि इससे खेती, डेयरी और ग्रामीण रोजगार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा

किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इलाके में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू की गई है। पुलिस ने कई जगह बैरिकेड्स लगाए हैं, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं, खनौरी बॉर्डर के पास भी हरियाणा पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया है। भारतमाला-जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

एक तरफ जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन और दूसरी तरफ किसानों का दिल्ली कूच—इन दोनों घटनाओं को देखते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

admin

Recent Posts

Janmashtami Traffic Advisory: दिल्ली, नोएडा और मथुरा में कई रास्तों पर पाबंदी, जानें ट्रैफिक प्लान

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए दिल्ली-NCR और मथुरा में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े…

22 hours ago

Ahmedabad Flight Emergency Landing: Bomb Threat मामले में हुए हैरान कर देने वाले खुलासे ! जांच जारी

दमाम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने…

23 hours ago

सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड केस में मिली जमानत

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली…

2 days ago

स्कूलों में एंट्री और वीडियो बनाने पर रोक के खिलाफ याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश और…

2 days ago

दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo फ्लाइट मस्कट डायवर्ट, हवा में हुई मेडिकल इमरजेंसी

दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट को गुरुवार को मेडिकल इमरजेंसी के चलते…

2 days ago

आकाश आनंद को अभी बड़ी जिम्मेदारी नहीं, मायावती बोलीं- और परिपक्व होने की जरूरत

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP)…

2 days ago