राजस्थान

गुजरात दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मां नर्मदा के किए दर्शन और दी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि

_*मुख्यमंत्री का गुजरात दौरा*_

*मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने किए मां नर्मदा के दर्शन*

*‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थल पर सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि*

जयपुर, 5 मई। मुख्यमंभजनलाल शर्मात्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपने गुजरात प्रवास के पहले दिन सोमवार को केवड़िया में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के साथ पावन नर्मदा नदी के तट पर स्थित मां नर्मदा के दैवीय स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्री शर्मा ने इस दौरान मां नर्मदा से प्रदेशवासियों का जीवन सुख-समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण होने की कामना की।

 

इसके पश्चात श्री शर्मा एवं श्री नड्डा ने नर्मदा नदी के किनारे स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थल पहुंचकर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री शर्मा ने कहा कि स्व. पटेल की यह भव्य प्रतिमा भारत के एकीकरण के महानायक के अतुलनीय साहस, दूरदर्शिता एवं राष्ट्रप्रेम का जीवंत प्रतीक है।

इस दौरान केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव एवं सांसद श्री मदन राठौड़ भी मौजूद रहे।

——–

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

5 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

6 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

7 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

7 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

7 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

8 hours ago