छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार….

रायपुर:  छत्तीसगढ़ की शिल्प परंपरा और पीढ़ियों से संजोए गए हुनर को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में विशेष पहचान मिली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने प्रदेश के कोंडागांव और रायगढ़ से पहुंचे 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मुलाकात की। पारंपरिक बेलमेटल शिल्पकला को जीवंत बनाए रखने वाले इन कलाकारों के लिए यह एक गौरवपूर्ण अवसर रहा। राष्ट्रपति भवन में हुई इस विशेष मुलाकात ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक कारीगरी और शिल्पकारों की पीढ़ियों की साधना को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत और सचिव श्री राजेश सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल  शिल्पकारों का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात की

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत कोंडागांव एवं रायगढ़ के बेलमेटल शिल्पकारों से भेंट करने की इच्छा व्यक्त की थी। इसी क्रम में शिल्पकारों का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली पहुंचा और राष्ट्रपति से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ की बेलमेटल कला, विशेष रूप से बस्तर की प्रसिद्ध ढोकरा शिल्प परंपरा, अपनी विशिष्ट निर्माण शैली और बारीक कारीगरी के लिए जानी जाती है। धातु से तैयार देवी-देवताओं, पशु-पक्षियों, लोकजीवन और पारंपरिक आकृतियों में प्रदेश की जनजातीय संस्कृति की गहरी छाप दिखाई देती है। कोंडागांव के शिल्पकार पीढ़ियों से इस कला को संरक्षित करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश की जीवंत हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने की महत्वपूर्ण पहल

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति भवन में देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक कलाकारों और शिल्पकारों को अपनी कला एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करने के अवसर मिलते रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के शिल्पकारों की यह मुलाकात प्रदेश की जीवंत हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने की महत्वपूर्ण पहल है।

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि और पारंपरिक कारीगरी की विशिष्ट पहचान

यह अवसर उन शिल्पकारों के लिए विशेष महत्व रखता है, जो पीढ़ियों से प्राप्त पारंपरिक ज्ञान, कौशल और कलात्मक विरासत को आज भी जीवंत बनाए हुए हैं। राष्ट्रपति भवन तक उनकी पहुंच छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि और पारंपरिक कारीगरी की विशिष्ट पहचान को रेखांकित करती है।

News Desk

Recent Posts

चाय की टपरी पर रुके सीएम धामी, खुद बनाई चाय और लोगों को पिलाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार सुबह झनकईया क्षेत्र में भ्रमण के दौरान शंकर राय की…

7 hours ago

चाय की टपरी पर रुके सीएम धामी, खुद बनाई चाय और लोगों को पिलाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार सुबह झनकईया क्षेत्र में भ्रमण के दौरान शंकर राय की…

7 hours ago

SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटा तो न हों परेशान, फॉर्म-6 भरकर करा सकेंगे दोबारा रजिस्ट्रेशन

 नई दिल्ली चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन…

8 hours ago

प्रदेश में अब तक लगभग 5.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी…..

रायपुर: किसानों की मेहनत को सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के संकल्प…

9 hours ago

बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों की उम्रकैद पर लगाई रोक

नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात में 2002 के दंगों के दौरान बिलकिस बानो के…

9 hours ago

ईरान की अमेरिकी नौसेना को खुली धमकी, दो अधिकारियों की तस्वीरें जारी कर कहा- ढूंढ निकालेंगे

तेहरान  दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने अमेरिकी नौसेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों को खुलेआम…

9 hours ago