स्पोर्ट्स

हार्दिक पांड्या के साथ फिर धोखा ! उपकप्तानी से हटाने की वजह आई सामने

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का एलान तो हो गया है 15 सदस्य वाली टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करेंगे और उपकप्तान इस बार शुभमन गिल को बनाया गया है। हालांकि गिल को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उप-कप्तानी सौंपे हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ लेकिन अब खबरे सामने आ रही है कोच गंभीर गिल को उप कप्तानी बनाने के पक्ष में नहीं थे। गौतम गंभीर ने टीम के चयन के समय में हार्दिक पांड्या का नाम आगे रखा था और चैंपियंस ट्रॉफी में हार्दिक को उप कप्तानी सौंपने की बात कही थी।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अगरकर ने हार्दिक के नाम पर मुहर नहीं लगाई जिसके बाद शुभमन गिल को उप कप्तानी सौपी गई है। हालांकि हार्दिक पांड्या जो लगातार टीम इंडिया के बेस्ट ऑलराउंडर रहे है लगातार मुश्किल समय में टीम इंडिया के लिए बेस्ट उन्होंने अपना दिया है।

हार्दिक ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप और 2024 के टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के उप-कप्तान थे लेकिन उसके बाद से उन्हें हटा दिया गया है। रोहित के जून 2024 में टी 20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद हार्दिक को टी 20 टीम की कमान संभालने की पूरी तैयारी थी लेकिन उस समय भी हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया था और चीफ सेलेक्टर ने कहा था। उन्हे एक ऐसा कप्तान चाहिए जो हमेशा फीट रहे उसके बाद सूर्यकुमार यादव के नाम पर मुहर लगी थी लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हार्दिक को उम्मीद थी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम और लक उनका साथ देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ हार्दिक की जगह इस बार फिर से शुभमन गिल को उप कप्तान बनाया गया है।

हालांकि जब इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में से चीफ सेलेक्टर से सवाल किया गया तो अजीत अगरकर ने कहा कि श्रीलंका दौरे पर शुभमन गिल उप कप्तान थे इसलिए उन्हे उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू हो रही है जिसके लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा है, शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

7 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

8 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

9 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

9 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

10 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

10 hours ago