Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा में आम श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए पहले 15 दिन VIP दर्शन पर रोक रहेगी. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अनुमोदन के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेज सूचित भी कर दिया है. सभी से अपील की गई है कि 10 से 25 मई तक चारों धामों में दर्शन करने से वीआईपी बचें.
गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा गया है. अपील की गई है कि यात्रा के शुरुआती 15 दिनों में VIP दर्शन को जितना हो सके टाला जाए. खासतौर पर केदारनाथ धाम में दर्शन को आने से बचा जाए, ताकि आम श्रद्धालुओं को दर्शनों में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े.
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं के टिकटों की कालाबाजारी एवं ठगी जैसी घटनाएं न हों, इसके लिए इस बार केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से टिकटों की बुकिंग की व्यवस्था है.
उन्होंने बताया कि सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक सड़क 5 से 8 मीटर चौड़ी की गई है. केदारनाथ में 20 जगह पार्किंग की व्यवस्था है, जहां 1495 वाहन पार्क हो सकेंगे. वाहनों की निगरानी को app भी बनाया गया है.
यात्रा मार्गों पर सफाई व्यवस्था को 700 कर्मियों की डयूटी लगाई गई है. पहली बार 4 नए हाईटेक माड्यूलर शौचालय व इतने ही नए मोबाइल माड्यूलर शौचालय की व्यवस्था की गई है.
यात्रा मार्गों पर 4000 घोड़े-खच्चर प्रशासन की निगरानी में रहेंगे. हाकर के लिए पहली बार पहचान पत्र जारी किए जाएंगे. वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट 30 टन क्षमता का सोनप्रयाग में बनाने के साथ ही डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है. इस बार रोस्टर प्रणाली से संचालन होगा. घोड़े-खच्चरों के लिए 24 घंटे पानी की 15 चरी संचालित होंगी. 197 की क्षमता की 2 डोरमेट्री बनाई गई हैं.
इस बार 5 एंबुलेंस की तैनाती के साथ ही 3 गोल्फ कार्ट तैनात की जा रही हैं. स्थानीय व्यवस्था को न छेड़ते हुए सभी चिकित्सकों की व्यवस्था इसके अतिरिक्त की जा रही है. लगभग 18 जगह स्वास्थ्य जांच केंद्र संचालित किए जाएंगे.
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…