भारतीय टीम के पूर्व कप्तान किंग कोहली लगभग 13 साल बाद रणजी मैच खेलने उतरे है। दिल्ली का रेलवे के साथ मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू हुआ है और इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। वहीं, विराट कोहली को दिल्ली की तरफ से खेलते देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित दिखे।
अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर सुबह तीन बजे से ही फैंस का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। ऐसे में स्टेडियम के बाहर अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद कुछ फैंस भी घायल हो गए। बता दें कि, गेट नंबर 16 के बाहर काफी भीड़ देखने को मिली। फैंस एक-दूसरे को धक्का देने लगे जिससे कुछ फैंस एंट्री गेट के पास गिर गए जिससे वो घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक तीन फैंस घायल हो गए और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि, उनके जूते-चप्पल भी वहीं छोड़ गए। DDCA के सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने गेट के बाहर ही उपचार किया और भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…