लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर आक्रामक तेवर में हैं। केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाकर उन्होंने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। इस बार राहुल गांधी ने सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 का चुनाव “वोट चोरी” के जरिए जीता गया। उनका दावा है कि बीजेपी ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया और तीसरी बार सत्ता में वापसी की।
