Uncategorized

खेसरी लाल के लाइव शो में बवाल, भीड़ ने फेंके जूते-चप्पल,पुलिस ने किया लाठी-चार्ज

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में उनके एक कार्यक्रम के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिससे माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री रामसूरत राय के पशु मेले में आयोजित किया गया था, जहां खेसारी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी।

बता दें कि, जैसे ही खेसारी लाल यादव स्टेज पर पहुंचे और गाना शुरू किया, भीड़ बेकाबू हो गई। कुछ लोगों ने स्टेज की तरफ जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। हालात खराब होते देख खेसारी को तुरंत वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

वहीं, भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई लोग गिर पड़े और हल्की चोटें आईं, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने या जान जाने की कोई खबर नहीं है।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिससे भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

हनुमान जी का एकमात्र ऐसा मंदिर जहां पत्नी संग होती है उनकी पूजा

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago