29 जनवरी को चंडीगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब-हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बता दें कि, चंडीगढ़ में बम की धमकियों ने प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। इससे पहले बुधवार को शहर के 30 प्रमुख स्कूलों के ई-मेल के जरिए धमकी दी गई।
आपको बता दें कि, धमकी के बारे में जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर को खाली कराकर गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
वहीं, धमकी मिलने के बाद पंजाब-हरियाणा सचिवालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी खुद मौके पर मौजूद हैं और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।

