स्पोर्ट्स

Champions Trophy 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला आज, जानिए क्या रोहित शर्मा होंगे प्लेंइग 11 से बाहर?

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आज आमने-सामने होगी। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडिम में भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। यह ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला है। वहीं, ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते है और आज यानि रविवार को जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी वो अपने ग्रुप स्टेज में नंबर 1 पर पहुंच जाएगी।

बता दें कि, वनडे फॉर्मेट में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 118 बार आमने-सामने हुई है जिसमें भारतीय टीम ने 60 बार जीत दर्ज की है और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, 7 मुकाबले बेनतीजा रहे और 1 मैच टाई रहा। इन आंकड़ों पर अगर नजर डाले तो वनडे में भारतीय टीम का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है।

वहीं, ऐसी खबर है कि, भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा के बगैर उतर सकती है। रोहित की जगह ऋषभ पंत को मौक मिल सकता है। जबकि, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह अर्शदीप को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। अगर पंत को टीम में मौका मिलेगा तो उप कप्तान शुभमन गिल के साथ कौन उतरेगा। क्या केएल राहुल ओपनिंग करते दिख सकते है।

सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

सेमीफाइनल के लिए चार टीमें एंट्री कर चुकी है। ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड और ग्रुप-बी से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम है। वहीं, अभी भारतीय टीम का किससे सेमीफाइनल में मुकाबला होगा यह आज के मैच से साफ हो जाएगा। अगर भारत आज न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करता है तो वो अपने ग्रप में टॉप पर रहेगी ऐसे में उसका मुकाबला ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा और दूसरे स्थान में अभी ऑस्ट्रेलिया है।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव

ये भी पढ़ें:

Chamoli Avalanche: 55 में से 4 श्रमिक अब भी लापता, भारी बर्फबारी के कारण रुका रेस्क्यू ऑपरेशन

Haryana Nikay Chunav Voting: निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई शुरू, 12 मार्च को आएंगे परिणाम

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

8 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

10 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

11 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

11 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

11 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

12 hours ago