CG Forest Survey: रामसर वेटलैंड पर कोयला कारोबार का संकट, 5 किमी दायरे में 2 कोल वाशरी और 9 कोल डिपो

बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ के इकलौते कोपरा रामसर स्थल के आसपास संचालित औद्योगिक गतिविधियों का पहली आधिकारिक रिपोर्ट सामने आई है। वन विभाग के प्राथमिक सर्वे में रामसर के 5 किलोमीटर के दायरे में दो कोल वाशरी और नी कोल डिपो का उल्लेख किया गया है।

यह रिपोर्ट जिला वेटलैंड समिति के माध्यम से राज्य सरकार को भेज दी गई है। अब दिल्ली और राज्य की संयुक्त टीम विस्तृत सर्वे कर मास्टर प्लान तैयार करेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे संरक्षण और अन्य जरूरी कदमों पर निर्णय लिया जाएगा। करीब 210 हेक्टेयर (2.10 वर्ग किलोमीटर) में फैले कोपरा जलाशय को 7 महीने पहले रामसर का दर्जा मिला था। इसके बाद वन विभाग ने कैचमेंट क्षेत्र और आसपास की गतिविधियों का प्राथमिक सर्वे कराया।

रिपोर्ट में कोपरा, बेलमंडी, सैदा और संबलपुरी – बहतराई क्षेत्र में संचालित कोल वाशरी, कोल डिपो और अन्य गतिविधियों का विवरण शामिल किया गया है। विभाग के अनुसार ये क्षेत्र ऊंचाई पर स्थित हैं और बारिश का बहाव यहीं से जलाशय के कैचमेंट की ओर आता है।

Rupesh Jha

Recent Posts

भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेशन फिल्म पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज पर…

2 hours ago

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा

रायपुर  वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की एक अनूठी पहल है, जिसके जरिए ‘नेचर्स एटीएम’…

2 hours ago

धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ

​रायपुर छत्तीसगढ़ के नवीन शैक्षणिक सत्र का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आगाज करने के उद्देश्य से…

2 hours ago

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित

रायपुर शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा अगस्त 2026…

2 hours ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

रायपुर सावन मास के पावन अवसर पर अमरकंटक से कवर्धा तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा…

2 hours ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

रायपुर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के…

2 hours ago