CG कर्मचारियों को मिलेगी कैशलैस इलाज की सुविधा? आज की बैठक में होगा बड़ा फैसला

रायपुर.

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा, फेडरेशन द्वारा 7 जुलाई को मुख्य सचिव विकास शील को पत्र भेजा गया गया था कि कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना लागू करने से पूर्व कर्मचारी संगठनों से विस्तृत विचार-विमर्श किया जाए, ताकि योजना कर्मचारियों के हितों के अनुरूप, व्यवहारिक एवं प्रभावी रूप से लागू की जा सके.

बजट घोषणा के कई माह बाद भी राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना को लागू करने के लिए 29 जुलाई को मंत्रालय कमचारी में साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की योजना के संचालन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश, पात्रता, अस्पतालों का पंजीयन, उपचार प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान जारी नहीं होने से कर्मचारियों के बीच भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इसीलिए योजना लागू करने से पूर्व कर्मचारी संगठनों के सुझाव प्राप्त करना आवश्यक है. मुख्य सचिव द्वारा इस विषय को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं.

उनके निर्देशों के पालन में स्वास्थ्य सचिव द्वारा 29 जुलाई को मंत्रालय में बैठक आयोजित की गई है. जिसमें कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी. कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था शुरू होने से कर्मचारियों और अधिकारियों को काफी हद तक फायदा मिलेगा. बीमारी की स्थिति में तत्काल और बेहतर इलाज मिलने से उनकी मुश्किलें दूर होंगी.

Rupesh Jha

Recent Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम् बिल, अपमान करने पर 3 साल तक की जेल का प्रावधान

नई दिल्ली राज्यसभा ने ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026′ पारित कर…

39 seconds ago

CG में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी! लॉन्ग एशिया नेटवर्क ऐप से निवेशकों को लगाया चूना

डोंगरगढ़. डोंगरगढ़ में सामने आया धोखाधड़ी का कथित लॉन्ग एशिया ट्रेडिंग ऐप मामला अब एक…

45 seconds ago

कोयला घोटाला केस में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिली क्लीन चिट

नई दिल्ली दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ कोल ब्लॉक आवंटन मामले में समन…

58 seconds ago

CG में भारी बारिश से हालात बिगड़े, नदी-नाले उफान पर; CM साय ने सभी कलेक्टरों को किया अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव होने के बाद भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर…

1 minute ago

बच्चों के अधिकारों पर जीरो टॉलरेंस धमतरी में बाल आयोग ने की कड़ी समीक्षा

धमतरी छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने दो…

1 minute ago

भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब गुरुवार को होगी अहम सुनवाई; 500 मीटर दूर दो स्थान चिन्हित

धार  धार भोजशाला परिसर से जुड़े बहुचर्चित मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित…

2 minutes ago