दिल्ली

केजरीवाल के करीबी के घर पर CBI का छापा.. क्या दुर्गेश पाठक ने किया भ्रष्टाचार !

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सत्ता से बाहर होने के बाद.. बोल सकते है पार्टी नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है पहले अरविंद केजरीवाल.. फिर मनीष सिसोदिया.. फिर सतेंद्र जैन… और अब दुर्गेश पाठक का नंबर आ गया है CBI की टीम ने दुर्गेश पाठक के आवास पर छापेमारी की और उनकी गाड़ी.. घर.. ऑफिस की तलाशी ली गई.. जिसके बाद दिल्ली के सियासी गलियारों में फिर से हवाए तेज हो गई है क्या फिर से आम आदमी पार्टी का एक और नेता जेल जाएगा ये सवाल अब फिर से उठाने लगा है CBI की टीम सुबह सुबह दुर्गेश पाठक के आवास पर पहुंची और उन्होंने उनके घर समेत ऑफिस पर छापेमारी की.. दुर्गेश पाठक के आवास पर CBI की ये कार्रवाई विदेशी फंडिंग से जुड़े मामले को लेकर की गई है.. CBI ने दुर्गेश पाठक के खिलाफ फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है…
दुर्गेश पाठक के आवास पर छापेमारी के बाद AAP नेता मनीष सिसोदिया और तमाम आप नेताओं की प्रक्रिया सामने आई है.. मनीष सिसोदिया ने कहा कि.. गुजरात चुनाव 2027 की जिम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड हुई है। ये कोई इत्तफाक नहीं, ये सिर्फ और सिर्फ साजिश है. और गुजरात की जनता सब जानती है,, मनीष सिसोदिया ने कहा कि.. गुजरात में अगर बीजेपी को कोई पार्टी चुनौती दे सकती है वो सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी है और बीजेपी फिर से अपने पुराने तौर तरीके अजम कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है..
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि.. BJP का गंदा खेल फिर शुरू हो गया है। गुजरात के सहप्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI पहुंची है। मोदी सरकार ने हमारी पार्टी को खत्म करने का हर हथकंडा अपना कर देख लिया, लेकिन फिर भी हम हार नहीं मनेंगे…
हालांकि CBI.. ED की अधिकारियों के साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं का नाता काफी पुराना है.. चाहे वो केजरीवाल हो.. मनीष सिसोदिया.. या फिर संजय सिंह.. आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता पहले ही दिल्ली के तिहाड़ जेल की हवा खा चुके है और अब पार्टी के एक और नेता पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है हालांकि केजरीवाल.. मनीष सिसोदिया.. को भी गलत तरीके से फंडिग मामले में गिरफ्तार किया गया था.. और अब भी ये जमानत पर बाहर है. जिसको लेकर लगातार बीजेपी सवाल उठाती रहती है…. लेकिन अब cbi की टीम ने दुर्गेश पाठक पर शिकंजा कसा है…।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

4 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

4 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

4 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

4 hours ago