मध्य प्रदेश में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार
मध्य प्रदेश में सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया । राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजभवन में एक संक्षिप्त समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में रामनिवास रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। खास बात यह है कि रामनिवास रावत को 2 बार मंत्री पद की शपथ लेनी पड़ी।हुआ यह कि रामनिवास रावत ने आज पहले राज्य मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद यह कन्फ्यूजन हो गया कि वो राज्य मंत्री बने हैं या कैबिनेट मंत्री? फिर जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि उन्हें कैबिनेट मंत्री की शपथ लेनी थी, लेकिन शपथ राज्य मंत्री के रूप में ले ली है। इसके बाद कैबिनेट मंत्री के लिए उन्हें फिर से शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…