दिल्ली

CAA : सीएम केजरीवाल बोले- नागरिकता संशोधन कानून वोट बैंक बनाने का खेल, अल्पसंख्यकों पर भी साधा निशाना

CAA : केंद्र सरकार की ओर से नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए को देशभर में लागू कर दिया है। इसके लागू होने के बाद सियासत पूरी तरह से गरमाई हुई है। वहीं, केंद्र सरकार को अपने इस फैसले पर आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज नागरिकता संशोधन (CAA) कानून पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये वोट बैंक बनाने का खेल है, भाजपा वोट बैंक की राजनीति करती आ रही है और अभी भी यही कर रही है। देश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, बीजेपी देश के बच्चों का अधिकार छीन रही है।

सीएम केजरीवाल- बीजेपी हमारे बच्चों को नौकरी नहीं दे सकती है

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर एक बार यह सिलसिला शुरू होता है, तो बड़ी संख्या में बांग्लादेश और पाकिस्तान से लोग भारत में आकर रहने लगेंगे। इसका साफ मतलब है कि बड़ी संख्या में लोग अल्पसंख्यकों को हमारे देश में लाया जाएगा। उन्हें नौकरियां दी जाएंगी और उनके लिए घर बनाए जाएंगे। बीजेपी हमारे बच्चों को नौकरी नहीं दे सकती है, लेकिन पाकिस्तान से आए बच्चों को नौकरी देना चाहती हैं। हमारे कई लोग बेघर हैं, लेकिन भाजपा पाकिस्तान से आए लोगों को यहां बसाना चाहती है। वे हमारी नौकरियां उनके बच्चों को देना चाहती हैं। पाकिस्तानियों को हमारे ही घरों में बसाना चाहते हैं। भारत सरकार का जो पैसा है, उसका उपयोग हमारे परिवारों और देश के विकास के लिए किया जाना चाहिए। इसका उपयोग पाकिस्तानियों को बसाने के लिए किया जाएगा।CAA

भारत ने शरणार्थियों के लिए दरवाजे खोलें

आज बीजेपी कह जरूर रही है कि 2014 से पहले आए लोगों को नागरिकता दी जाएगी। लेकिन, देख लेना कि अगली तारीख में बीजेपी वाले इस तारीख को बढ़ाकर 2024 कर देंगे। उसके बाद इसको और आगे बढ़ा दिया जाएगा। पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगों के लिए भारत ने दरवाजे खोल दिए हैं। यह देश के लिए काफी खतरनाक है। इस कानून के लागू होने से सबसे ज्यादा नुकसान आज उत्तर पूर्वी राज्य खासतौर पर असम के लोग भुगत रहे हैं। असम में रहने वाले लोग सीएए के लागू होने के बाद काफी नाराज हैं। देश में मांग हो रही है कि सीएए को वापस ले लिया जाए।CAA

सीएए कानून को संसद से चार साल पहले ही मिली थी मंजूरी

भाजपा की तरफ से 11 मार्च, 2024 को सीएए कानून को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी। इस कानून के जारी होने के बाद ही यह कानून पूरे देश में लागू हो गया। बता दें कि संसद के दोनों सदनों में यह कानून चार पहले पारित हुआ था। उस समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कानून को अपनी मंजूरी दे दी थी।CAA

 

admin

Recent Posts

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल रमेन डेका का आह्वान

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त…

1 hour ago

बस्तर रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड का खतरा, सुरक्षा के लिए ट्रेनों की स्पीड कम

दंतेवाड़ा. लगातार हो रही बारिश ने अब देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रेल लाइनों में…

1 hour ago

कलेक्टर नेहा मीना की पहल से लगा वृहद अनुकंपा नियुक्ति शिविर

सिवनी। जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं पात्र परिवारों को समयबद्ध…

1 hour ago

विश्व स्कार्फ दिवस पर सांसद, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पहनाया गया स्काउट स्कार्फ

सीधी। विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सीधी द्वारा…

1 hour ago

56वें स्थापना दिवस पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बड़ा संकल्प, शोध और छात्रहित से गढ़ेगा उत्कृष्टता की नई पहचान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपना 56वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह,…

1 hour ago

कलेक्टर ने सफल औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण, आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर विजिट कराने के दिए निर्देश

सीधी। जिले में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित…

1 hour ago