?>
पीतमपुरा में सड़क के बीच बनी मजार हटाई गई

दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को नगर निगम (MCD) की टीम भारी पुलिस बल के साथ पीतमपुरा पहुंची और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। इस दौरान सड़क के बीच बनी एक मजार को भी हटाया गया।

बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने पीतमपुरा से शालीमार बाग को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को चौड़ा करने का फैसला लिया है। इस परियोजना के तहत सड़क पर बने सभी अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके और आवाजाही आसान हो।

कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम पूरे समय मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क के बीच बनी मजार को हटाया। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के काम में किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

सरकार ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि अवैध कब्जों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। इसी वजह से पिछले कई दिनों से पीतमपुरा और आसपास के इलाकों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली सरकार का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से इस मार्ग पर लगने वाले लंबे जाम की समस्या कम होगी और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

By admin