देश

दिल्ली के इस इलाके में देर रात गिरी इमारत, 4 लोगों की मौत, 18 लोगों को मलबे से निकाला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके के दयालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहा के शक्ति विहार इलाके में तकरीबन रात 3 बजे एक चार मंजिला इमारत भराभरा कर गिर गई। इमारत के गिरने से करीबन दो दर्जन से ज्यादा लोग मलबे में दब गए। वहीं, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा के अनुसार अब तक चार लोगों की मौत हो गई है और मृतकों की पहचान दानिश, रेशमा, नावेद और चांदनी के रूप में हुई है। वहीं, अब तक मलबे में से 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है और 14 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आगे बताया कि, अभी भी कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते है।

वहीं, घटनास्थल में दिल्ली पुलिस, फायर डिपार्टमेंट, एनडीआरएफ और डॉग स्क्वाड की टीम मौजूद है। वहीं, स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे है। लोगों का कहना है कि, इमारत जर्जर और पुरानी नहीं थी बल्कि इसकी कंडीशन काफी अच्छी थी लेकिन यह ‘एल’ शेप में थी जो कि, संभवत: इमारत गिरने की एक वजह हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

कमरे में मिले दंपती के शव, 20 दिन की मासूम बच्ची की चीखों से गूंजा घर

admin

Recent Posts

पीएम मोदी ने 15 वर्षीय लड़की को किया माफ, मां ने जताया आभार

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने वाली…

27 seconds ago

बिलासपुर में ‘CMO’ लिखी कार की टक्कर से 2 की मौत, हादसे से मचा हड़कंप

मुंगेली. जरहागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरेला के पास शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क…

41 seconds ago

जांजगीर-चांपा में 26 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

चांपा  01 अगस्त को थाना बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भटगांव तरफ…

55 seconds ago

भिंड में जमीन और चुनावी रंजिश का खूनी अंत, पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या

भिंड. गोहद थाना अंतर्गत खितौली गांव में रविवार सुबह पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या…

1 minute ago

बांग्लादेश सीमा पर नई सैन्य छावनी की तैयारी, भारत-म्यांमार इलाके में बढ़ी हलचल

ढाका बांग्लादेश सेना चुपचाप नाइखोंगछारी में एक नए छावनी बना रही है। इसके लिए जरूरी…

2 minutes ago

उदयपुर को CM भजनलाल शर्मा ने दी 421 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात!

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर दौरे के दौरान जिले को 421 करोड़ रुपये…

1 hour ago