फ़ूड

Brinjal Pickle: जानिए बैंगन के आचार की आसान रेसिपी, खाने में स्वादिष्ट होता है बैंगन का अचार, इस रेसिपी से घर पर बनाएं बैंगन का अचार।

Brinjal Pickle: जानिए बैंगन के आचार की आसान रेसिपी

खाने में अचार का खट्ठा-मीठा स्वाद, मुँह में घुल जाए जैसे मीठी याद। जी हां अचार का खट्ठा मीठा और तीखा स्वाद हमारे खाने को वो स्वाद देता है जिसे खाकर हम तृप्त हो जाते है। हरियाणा और पंजाब में तो अगर खाने की प्लेट में अचार को शामिल ना किया जाएं तो उसका स्वाद ही फीका लगता है।

वैसे तो अलग अलग चीजों के अचार बनाए जाते है जैसे की आम का अचार, नींबू का अचार, गाजर का अचार और भी बहुत सारे अचार। ये अचार हमारे खाने के स्वाद को हमेशा ही बढ़ाने का काम करते है। वाकई अचार को देखते ही मुंह में पानी आने लगता है औऱ मन करता है इसे तो तुरंत खा लेना चाहिए।

वही पराठों के साथ तो अचार का कोई तोड़ ही नहीं है। ये खाने में स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही सीमित मात्रा में सेवन करने से अचार में मौजूद मसाले सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद भी होते हैं। वैसे आप लोगों को कौन सा अचार सबसे ज्यादा पसंद है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। लेकिन आज हम जिस अचार की रेसिपी बताने जा रहे है वो शायद आपने कभी नहीं खाया होगा।

आप लोगों ने आम का अचार, नींबू का अचार तो बहुत खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी बैंगन का अचार खाया है। बैंगन का नाम सुनकर मुंह तो जरूर ही बन गया होगा। लेकिन इसका अचार इतना स्वादिष्ट बनेगा कि आप बार बार बैंगन का अचार बनाने के बारे में ही सोचेंगे।

और यहां एक और बात बता दूं कि बैंगन को देखकर जितना मुंह बनता है उससे कई ज्यादा बैंगन के स्वास्थ्य लाभ है ये कई मायनों में काफी फायदेमंद होता है। बैंगन डायबिटीज, हार्ट, और यहां तक की एनीमिया से भी व्यक्ति का बचाव करने का काम करता है।

तो अगर आप बैंगन नहीं खा सकते है तो आप अपने घर पर बैंगन का अचार बना सकते है तो आइए ज्यादा वेट ना करते हुए सीधा चलते है बैंगन का अचार बनाने की ओर जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए ही काफी फायदेमंद रहेगा। बैंगन का अचार बनाने के लिए आपको जिस जिस सामग्री की आवश्यकता होगी वो है

बैंगन का अचार बनाने के लिए सामग्री

• 2 चम्मच सिरका
• 2 चम्मच चीनी
• 2 चम्मच तेल
• स्वादानुसार नमक
• 4 से 5 खड़ी लाल मिर्च
• 1 चम्मच जीरा
• 1 टी स्पून पीली सरसों
• 5 से 6 लहसुन की कलियां
• 5 से 6 कूचे हुए लहसुन
• 2 इंच अदरक

बैंगन का अचार बनाने की रेसिपी

• सबसे पहले बैंगन लीजिए और बैंगन को अच्छे से धो लीजिए। बैंगन को धोने के बाद उन्हें छोटे मध्यम टुकड़ों में काट लें।

• फिर सभी सामग्री को पीस लें और इसमें नींबू का जूस मिलाएं।

• अब कढ़ाई में तेल को गर्म करें और इसमें सरसों का तड़का दें।

• अब इसमें कूचे हुए लहसुन डालें। करी पत्ते और कटे हुए बैंगन डाल कर फ्राई करें।
• बैंगन जब हल्का सुनहरा होने लगे तब इसमें मसाले का पेस्ट डालें।
• आधा कप पानी डालें और ढ़क दें।
• 5 मिनट तक पकने दें।
• फिर ढक्कन हटाएं और चीनी और सिरका मिलाएं।
• अच्छे से ड्राई होने तक पकाएं।
• रोटी, पराठे या चावल के साथ खाने के लिए बैंगन का अचार तैयार है।
• शीशे की बरनी में इसे स्टोर कर के फ्रिज में हफ्तों तक के लिए भी रखा जा सकता है।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago