चीन में ढहा पुल, 11 लोगों की मौत, 30 से अधिक लापता
चीन के शांक्शी के अचानक आई बाढ़ से राजमार्ग पर बने पुल आंशिक रूप से ढह गया। इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग लापता हो गए।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर में प्रांतीय प्रचार विभाग के हवाले से बताया गया है कि शेंगलू शहर की झाशुई काउंटी में स्थित पुल शुक्रवार शाम तेज बारिश और अचानक आई बाढ़ की वजह से ढह गया। खबर में ये कहा गया है कि शनिवार सुबह तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग पुल ढहने के बाद से लापता हैं।
बता दें कि, पुल ढहने के कारण कुछ वाहन पुल के नीचे जिन्कियां नदी में गिर गए। खबर के अनुसार, बचाव दलों ने नदी में गिरे पांच वाहन बरामद कर लिए हैं और बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना के शिकार हुए वाहनों की सटीक संख्या पता लगाई जा रही है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…